एक खोज

कोई भगवान की खोज जिज्ञासावश, कोई विवशतावश, तो कोई भाग्यवश करता है। हर एक का अपना कारन, अपनी वजह अलग होती है। और ईश्वर भी हमे हर रूप हर रंग में आ कर मिलते हैं। जो जहाँ उन्हे ढ़ूंढेगा वह वहाँ ही उन्हें पाएगा। मार्ग भले ही हम अलग-अलग, भिन्न-भिन्न ही क्यों न अपनाएं लक्ष्य तो हम सबका एक ही है। किसी का मार्ग उसका कार्य है, किसी का विधिवत आध्यात्मिक शिक्षा-दीक्षा या फिर हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी ही क्यों न हो, यह जीवन भी तो किसी तपस्या से कम नहीं! हर शंका, चुनौति, विरोध का सामना करते हुए हमें तो बस अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित कर अपने पथ पर डटे रहना है, अपने परिश्रम, समर्पण, और दिव्य अनुकम्पा पर विश्वास के साथ इस खोज, इस यात्रा पर चलते रहना है, बढ़ते रहना है।

Leave a comment